शानदार रोड शो..विनोद सोनी के पक्ष में जनता ने खुल कर किया समर्थन का ऐलान…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 30 मुन्नू लाल शुक्ल नगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी और पूर्व महापौर विनोद सोनी के समर्थन में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों का जोश इतना प्रबल था कि उन्होंने स्वतः ही प्रचार की कमान संभाल ली और एक स्वर में घोषणा कर दी विनोद भैया, आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं!
जनता से भावनात्मक जुड़ाव, प्रचार बना जनआंदोलन:-
विनोद सोनी के समर्थन में वार्ड की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा प्रत्याशी को मिल रहे व्यापक समर्थन से साफ हो गया कि जनता इस बार भी विकास और जनसेवा को ही प्राथमिकता देने जा रही है।
मतदाताओं की भारी-भीड़ और उनका आत्मीय समर्थन देखकर विनोद सोनी भावुक हो उठे और उन्होंने रुंधे गले से वार्ड वासियो को संबोधित करते हुए कहा… आप लोगों का इतना स्नेह देखकर में अभिभूत हूँ तथा आप सभी ने जिस तरह मुझे अपनाया है, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पिछले 30 वर्षों से आपकी सेवा में समर्पित हूं और आगे भी बिना किसी स्वार्थ के वार्ड के हर नागरिक की भलाई के लिए कार्य करता रहूंगा।

गरीबों और पीड़ितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी:-
भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश सरकार के दौरान गरीब पट्टाधारियों के मकान तोड़े गए, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अगर वे फिर से पार्षद चुने जाते हैं, तो इन बेघर परिवारों को पुनः बसाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विनोद सोनी बोले…मैं जनता की ताकत और सहयोग से इस वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाऊंगा। गरीबों, मजदूरों और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता पर चुनाव प्रचार के दौरान वार्डवासियों का उत्साह इस कदर था कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाने लगे। महिलाओं ने कहा कि “विनोद सोनी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य किया है, इसलिए हम इस बार भी उन्हें ही अपना आशीर्वाद देंगे।

युवाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर अपनी भूमिका निभाई। उनका कहना था कि विनोद सोनी एक अनुभवी और जनसेवक नेता हैं, जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ वार्ड का विकास है।
वार्ड में फिर से खिलेगा कमल:-
भाजपा को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने यह संकेत दे दिया है कि वार्ड 30 में एक बार फिर कमल खिलेगा। प्रचार के अंतिम दिन उमड़ी जनता की भीड़ और जोश यह साबित कर रहा है कि जनता विकास और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है और भाजपा को फिर से विजयी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विनोद भैया, आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं” का गूंजता नारा यह दर्शा रहा है कि इस बार जनता ने अपना फैसला पहले ही सुना दिया है, और वह फैसला भाजपा के समर्थन में है!

