विशाल भव्य रैली में स्वतः ही उमड़ा जनसमूह…हमारा वार्ड, हमारा परिवार’ के नारे से गूंजा समूचा वार्ड..!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर में बेहद खास बन गया। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व पार्षद भास्कर यादव के समर्थन में वार्डवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘हमारा वार्ड, हमारा परिवार’ और ‘कार्य किया है, कार्य करेंगे’ के नारों से पूरा वार्ड गूंज उठा। जनता का जोश इस बात का संकेत दे रहा है कि वे एक बार फिर अपने चहेते नेता भास्कर यादव को वार्ड पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं।
भास्कर यादव ने कहा…जनता का बेटा, भाई और सेवक हूँ और सदैव ही रहूंगा…
वार्ड 17 के चिर-परिचित और लोकप्रिय नेता भास्कर यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि वार्डवासियों के परिवार का हिस्सा हैं। सहज, सरल, मिलनसार और शिक्षित होने के साथ-साथ वे वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने वार्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य किए, जिससे जनता के दिलों में उनके लिए खास जगह बन गई है।
स्मार्ट सिटी के तहत वार्ड को ‘स्मार्ट वार्ड’ बनाने का संकल्प..
बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद वार्ड 17 में स्मार्ट सड़कों, आधुनिक सुविधाओं और कई अन्य योजनाओं पर काम किया गया। प्रचार के अंतिम दिन भास्कर यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की..

“मैं यह प्रण लेता हूं कि यदि जनता मुझे फिर से एक बार अपना प्रतिनिधि चुनती है, तो मैं इस वार्ड को ‘स्मार्ट वार्ड’ के साथ-साथ एक ‘आदर्श वार्ड’ बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि बेसिक सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी और सफाई को और मजबूत किया जाएगा। डिजिटल और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर वार्ड को स्मार्ट बनाया जाएगा।

युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा से जुड़े विशेष प्रयास किए जाएंगे।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।
जनता ने किया विकास कार्यों का आकलन, भास्कर यादव को दी जीत की गारंटी
भास्कर यादव ने कहा कि
“जनता खुद देख रही है कि मैंने क्या काम किए हैं।

मुझे विकास कार्यों की गिनती करना नहीं आता, क्योंकि जनता खुद इसका मूल्यांकन कर रही है। मैं बस इतना कहूंगा कि मेरा स्थान जनता के दिल में है, और मुझे पूरा भरोसा है कि जनता इस बार फिर से मुझे अपना आशीर्वाद देकर वार्ड की सेवा का अवसर देगी।”
वार्डवासियों ने उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि
“भास्कर यादव ने पहले भी वार्ड के लिए बहुत काम किए हैं। सड़कें बनीं, लाइटें लगीं, पानी की समस्या हल हुई। वे हमेशा जनता के बीच रहते हैं, इसलिए इस बार भी हम उन्हें ही जिताएंगे।”
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुक्तकंठ से जनता की प्रत्यक्ष जुबानी…!
वे सिर्फ नेता नहीं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। जब भी कोई समस्या होती है, वे हमेशा मदद के लिए खड़े रहते हैं।”
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का किया वादा… भास्कर यादव ने जनता से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा…

“यह वार्ड मेरा परिवार है, और मैं अपने परिवार के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा।”
भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस की जीत तय?
प्रचार के अंतिम दिन भास्कर यादव के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। सैकड़ो की संख्या में वार्डवासी इसमें शामिल हुए, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने अपना निर्णय ले लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के जोश को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वार्ड 17 में कांग्रेस की जीत लगभग तय है।

अब 11 फरवरी को मतदान के साथ यह साफ हो जाएगा कि जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भास्कर यादव का फिर से पार्षद बनना तय है, महज केवल एक औपचारिकता रह
गई है!

