वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी यादव के पक्ष में मिल रहा संपूर्ण जनाधार…!
” मीनाक्षी से प्रभावित जनता की प्रत्यक्ष जुबानी के आधार पर जीत हुई सुनिश्चित!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 16 में ऐतिहासिक बन गया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी यादव के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरे वार्ड में सरल सहज और मिलनसार ‘हमारी मीनाक्षी!’ के नारे गूंजने लगे। हर गली, हर चौक पर भाजपा प्रत्याशी की जीत की चर्चाएं हो रही हैं, और वार्डवासी पहले ही उनकी जीत का जश्न मनाने को तैयार दिख रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा हर वर्ग का अपार समर्थन
वार्ड क्रमांक 16 में इस बार भाजपा की ओर से सुश्री मीनाक्षी यादव चुनावी मैदान में हैं, और जनता उन्हें जबरदस्त समर्थन दे रही है। उनकी सादगी, मिलनसारिता और सेवा-भावना ने उन्हें वार्ड के सभी वर्गों युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। भाजपा की नीतियों और सुश्री मीनाक्षी की कर्मठता ने उन्हें एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर दिया है।

विगत 15 वर्षों की सेवा, संगठन में गहरी पकड़ से ही पार्टी ने जताया विश्वास
भाजपा संगठन में बीते 15 वर्षों से एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं सुश्री मीनाक्षी यादव को पार्टी ने उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की नीति हमेशा से रही है कि वह निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाती है, और मीनाक्षी यादव इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
उनकी ईमानदारी और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें वार्डवासियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। वे पहले भी वार्ड की समस्याओं को लेकर सक्रिय रही हैं, और यही कारण है कि जनता उन्हें एक सशक्त पार्षद के रूप में देख रही है।

महिलाओं में जबरदस्त जोश, हर घर में ‘मीनाक्षी यादव’ की ही चर्चा
जनसंपर्क अभियान के दौरान खासकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। वे घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रही हैं और उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुकी हैं। मीनाक्षी यादव की सहजता और मजबूत नेतृत्व क्षमता ने महिलाओं में उनके प्रति आत्मीयता पैदा की है।
स्थानीय महिलाओं का कहना है की…
“हमारी बहन मीनाक्षी यादव हमारे सुख-दुःख में हमेशा साथ रही हैं। अब हमारी बारी है कि हम उन्हें भारी मतों से जिताकर पार्षद बनाने कटिबध्द है।”
“भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाईं, उससे हमें सीधा लाभ मिला। अब मीनाक्षी दीदी इन्हें और आगे बढ़ाएंगी।”
‘कमल’ का मतलब विकास, स्वच्छता और सुरक्षा।
सुश्री मीनाक्षी यादव ने प्रचार के अंतिम दिन जनता को संबोधित करते हुए कहा…
“मेरा चुनाव चिन्ह ‘कमल’ विकास, स्वच्छता और सुरक्षा का प्रतीक है। मैं वार्डवासियों की सेविका बनकर आपके हर सुख-दुःख में खड़ी रहूंगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार में अब ट्रिपल इंजन जोड़कर वार्ड को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगी।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वार्ड में सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी।
पूर्व भाजपा पार्षद के विकास कार्यों को मिलेगा विस्तार
इस वार्ड से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन पार्षद रह चुकी हैं, जिनके कार्यकाल में वार्ड में कई उल्लेखनीय विकास कार्य हुए थे।
आज पूर्व पार्षद सुश्री
श्रद्धा जैन ने भी भाजपा से पार्षद की जमकर तारीफ की वही इनकी प्रचन्ड जीत की अग्रिम शुभकामनाए भी दी।
सुश्री मीनाक्षी यादव ने वादा किया कि वे उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगी और वार्ड को और अधिक विकसित बनाएंगी।

वार्डवासियों का उत्साह, भाजपा की जीत निश्चित! वार्ड 16 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि सुश्री मीनाक्षी यादव की जीत लगभग तय है। भाजपा संगठन, जनता का विश्वास और मीनाक्षी यादव की लोकप्रियता ने इस चुनावी मुकाबले को एकतरफा बना दिया है।
अब 11 फरवरी को होने वाले मतदान के साथ यह तय हो जाएगा कि वार्ड 16 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि बनाती है, लेकिन जनता के जोश को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वार्ड में इस बार पूर्ण माहौल’ बन चुका है ‘ मीनाक्षी’ की जीत निश्चित है!

