भव्य आयोजन में कक्षा तीसरी से 11वीं के छात्रों ने विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर दी शानदार प्रस्तुति
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से लेकर 11वीं तक के छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11वीं की छात्रा बबीता साहू के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने डॉ. सी.वी. रमन और उनकी महान खोज रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला। कक्षा 11वीं की चंचल वस्त्र ने बच्चों से विज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम और भी ज्ञानवर्धक बन गया। कक्षा 6वीं की श्रद्धा सेन और संध्या यादव ने विज्ञान पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार विजेता छात्र
प्रथम स्थान: कक्षा 5वीं स: आयुष सिंह ठाकुर, आयुष धीवर, अभिषेक राठौर
कक्षा 6वीं स: अभिनव सूर्यवंशी
द्वितीय स्थान:
कक्षा 6वीं स: मयंक साहू, कृष्ण धीवर, रुद्र प्रताप साहू
कक्षा 7वीं स: किरण यादव
तृतीय स्थान:
कक्षा 7वीं ब: श्रेयांश खंडेलवाल, अनुज श्रीवास, लोकेश सिंह ठाकुर
कक्षा 6वीं स: अनन्या धीवर, वृद्धि साहू
कक्षा 5वीं स: ऋषभ ठाकुर
सांत्वना पुरस्कार:
श्रेनू खत्री, संध्या जायसवाल, पीयूष देवांगन, आशुतोष यादव स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता सरकार ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोगों से सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रितु उपाध्याय और श्रीमती संचिता दिग्रसकर का विशेष योगदान रहा। स्कूल के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्रों ने इस कार्यक्रम में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे यह दिन यादगार बन गया।

