रेखा काशी रात्रे का कांग्रेस पर बड़ा हमला मानहानि का दावा ठोकने की दी चेतावनी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर की रेखा काशी रात्रे ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल किया कि जब वह किसी पार्टी की सदस्य ही नहीं थीं, तो उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय क्यों लिया गया? उन्होंने इसे व्यक्तिगत बदनाम करने की साजिश करार दिया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी।
रेखा काशी रात्रे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा वह अपने वार्ड के लोगों के साथ कांग्रेस और उसके जिला अध्यक्ष विजय पांडे के खिलाफ खुलकर आंदोलन करेंगी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या उन्हें अनुसूचित जाति सूर्यवंशी वर्ग से होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है?
उन्होंने कहा, “आज का दौर ऐसा हो गया है कि महिलाओं को भी राजनीतिक षड्यंत्रों में घसीटा जा रहा है। मेरे और मेरे पति पर अत्याचार किया जा रहा है, मेरे पति की पार्टी के प्रति निःस्वार्थ सेवा का यदि ये प्रतिफ़ल मिल रहा तो मैं भी चुप नही रहूंगी,
जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरूंगी, लेकिन अपने वार्डवासियों का सम्मान कम नहीं होने दूंगी।”

रेखा काशी रात्रे के इस तीखे हमले के बाद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब देखना होगा कि पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या रेखा काशी रात्रे अपने ऐलान के मुताबिक कानूनी लड़ाई लड़ेंगी, या फिर पार्टी उन्हें किसी तरह मना लेगी,वैसे इन दिनों काँग्रेस के दिग्गज नेताओं की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है,जिसमे पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल कर अपनी साख बचाने का काम किया जा रहा है जो की आने वाले समय मे काँग्रेस के लिए बेहद ही नुकसानदेह साबित ही सकता है।
देखिए निष्काषित सूची…👇


