हत्या का फरार आरोपी देवर गिरफ्तार..
सीपत थाना व ऐ.सी.सी.यू की सयुक्त कार्रवाई
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सीपत थाना क्षेत्र में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम को मिली हत्यारे को पकड़ने में सफलता।
घटना 7 मार्च 2025 की है, जब एक 14 वर्षीय किशोर ने अपनी मां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद सामने आया कि मृतका के देवर संजय बृजवासी ने ही उसकी हत्या की थी।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अंततः पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चकरभाठा एयरपोर्ट के पास स्थित ग्राम तेलसरा के बांध के नीचे उसे पकड़ लिया।
हत्या की वजह और वारदात का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी भाभी से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन जब उसने इनकार किया, तो गुस्से में आकर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
सीपत थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम को मिली हत्यारे को पकड़ने में सफलता। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि हत्या में इस्तेमाल स्कूटी और कपड़े भी बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बिलासपुर पुलिस की इस तत्परता से न्याय की ओर एक और कदम बढ़ा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

