हैंड्सग्रुप की टीम के प्रयास से एक बार फिर दो लोग देख सकेंगे ये दुनिया…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर के सागरमल अग्रवाल ने हैंड्सग्रुप द्वारा नेत्रदान मुहिम से प्रेरित होकर घर वालो को नेत्रदान की इच्छा जतायी थी ।
रविवार रात बिल्हा निवासी सागरमल अग्रवाल का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।
उनके पुत्रों छेदी ,गीगराज,महेश,सुरेश, दिनेश ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया ।
हैंड्सग्रुप की टीम को जानकारी दी , सिम्स से डॉ अखिल गर्ग,डॉ संजय चौधरी व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है । कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले*|

