“पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे के साथ ही बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस नृशंस हमले की देशभर में तीखी निंदा की जा रही है, और हर कोने से आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है। देशभर में ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ जनभावनाएं आक्रोशित दिखाई दे रही हैं।
इसी कड़ी में बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा शुक्रवार शाम 6:30 बजे आतंकी हमले के विरोध में एक मौन कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह श्रद्धांजलि यात्रा पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक CMD चौक तक पहुँची। समाज के सैकड़ों बंधुओं ने कैंडल जलाकर निर्दोष शहीदों को अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
यात्रा के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए समाज के सदस्य हाथों में श्रद्धांजलि संदेश की तख्तियाँ लेकर आगे बढ़े। शहीद स्मारक चौक पर पहुंचकर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल (रामू भैया) ने सभी की ओर से शहीद आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा,
> “देश आज स्तब्ध और शोकाकुल है। आतंकवादियों की यह कायराना हरकत समाज और देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार जो भी कड़े कदम आतंकवाद के समूल नाश के लिए उठा रही है, उसमें पूरा देश उसके साथ खड़ा है।”
सभा के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर हमले में शहीद निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
सभा ने इस अवसर पर यह भी आह्वान किया कि आज समय की मांग है कि समस्त हिंदू समाज एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध संगठित आवाज बुलंद करे। अगर भारत जैसे देश में किसी को हिंदू होने की सज़ा मिले, तो यह पूरे समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक और शर्मनाक है।
अग्रवाल समाज ने स्पष्ट रूप से कहा कि जाति या धर्म के नाम पर की गई हिंसा मानवता के विरुद्ध अपराध है, और पूरे समाज को एक स्वर में ऐसी अमानवीय गतिविधियों का विरोध करना चाहिए।
इस मौन श्रद्धांजलि यात्रा में अग्रवाल समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष: राम अवतार अग्रवाल सभा के सचिव: विनोद मित्तल अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष: आलोक चौधरी नवयुवक समिति के सचिव: कपिल टिबड़ेवाल
समाज के गणमान्य सदस्य: शिव अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, ओम मोदी, राजू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नितिन बेरीवाल, पवन अग्रवाल, चक्कू गोयल, आशीष अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, मदन मोहन अग्रवाल, राजकुमार केडिया, सुरेश सिंघल, जीपी मित्तल, संतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य।

महिला समिति से: अध्यक्षा रंजना अग्रवाल, सचिव वंदना जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं।
अन्य प्रमुख उपस्थितजन: मनीष अग्रवाल, उमेश मुरारका, अमेश बुधिया, नवीन जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, अंशुमन जाजोदिया आदि।
बिलासपुर अग्रवाल समाज ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट किया कि देश की जनता अब आतंकवाद के खिलाफ और अधिक सजग और संगठित है। यह मौन यात्रा सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि देश की आत्मा की पुकार और आतंकी ताकतों के विरुद्ध एक मजबूत संकल्प थी।

