सरकंडा टीआई निलेश पांडे ने बदमाशों पर किया कड़ा एक्शन आरोपियों से कराई कनबुच्ची…! क्षेत्र में पुलिसिंग की बनी नई मिसाल…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) की सक्रिय कंट्रोलिंग और दिशा-निर्देशन में बिलासपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकंडा थाना क्षेत्र में शांति भंग करने की नीयत से जुटे असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर एक बार फिर कानून का कड़ा संदेश दिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर चौक क्षेत्र में कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर आपसी रंजिश को लेकर वाद-विवाद करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर सरकंडा टीआई निलेश पांडे के नेतृत्व में तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। टीम को देखते ही कुछ युवक फरार हो गए, लेकिन 10 युवकों को पुलिस ने मौके से पकड़ा और थाना लाकर पूछताछ की।
इन युवकों ने न सिर्फ पुलिस टीम के समझाने पर असहयोग किया बल्कि पूर्व विवाद को लेकर पुलिस से भी उलझने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके स्पष्ट निर्देश पर तत्काल प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल आरोपी हिमांशु श्रीवास, अमन लहरे, सहारा यादव, गौकरण उर्फ कोंदू साहू, सुदामा साहू, नंदराम श्रीवास, अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु, करण यादव उर्फ के.डी, खिंटू साहू उर्फ टंकू, और गणेश यादव उर्फ दादू।
इन सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल और अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस की यह कार्रवाई पुलिसिंग के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत कर रही है।
एसएसपी रजनेश सिंह और सरकंडा टीआई निलेश पांडे की यह त्वरित व प्रभावी कार्रवाई यह साबित करती है कि बिलासपुर पुलिस असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में अब नहीं है।

