बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} न्यायधानी की सांस्कृतिक धरती पर लखीराम आडोटोरियम में
आज एक भव्य, सारगर्भित एवं राष्ट्रप्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे हुए शामिल। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर आयोजित इस परिचर्चा एवं सम्मान समारोह में देशभर से अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण व आयोजन की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण झा द्वारा की गई, जिन्होंने अपने वक्तव्य में देश की विविधताओं के बीच एकता और राष्ट्रभक्ति को बल देने की अपील की।
मुख्य वक्तव्य: सतीश चंद्र दुबे (केंद्रीय मंत्री)
“‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चेतना है, जो भारत की विविधताओं में एकता को मजबूत करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को और अधिक सशक्त बना रहा है। “हमें गर्व है कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली, एकजुट और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

प्रवीण झा समाजसेवी ने कहा… बिलासपुर जैसे शहरों से यह संदेश जाना चाहिए कि भारत की असली ताक़त उसकी एकता और संस्कृति है। यह आयोजन सिर्फ एक परिचर्चा नहीं, बल्कि भारत को जोड़ने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उपस्थित अतिथियों ने क्या कहा…

विधायक अमर अग्रवाल, ने कहा कि “आज का कार्यक्रम युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को हर पंचायत, हर मोहल्ले तक पहुँचाना चाहिए।”

धरमलाल कौशिक, विधायक, बिल्हा ने कहा… “महिलाओं की भागीदारी से यह अभियान और अधिक सशक्त होगा। हमें अपने बच्चों को इस भावना से जोड़ना चाहिए।

वक्ताओं ने देश की सांस्कृतिक एकता, विकास और सामाजिक समरसता पर विचार रखे।
मंचासीन अतिथियों में सतीश चंद्र दुबे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री भारत सरकार, प्रदीप गांधी पूर्व सांसद राजनंदगांव, अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, पूजा विधानी महापौर बिलासपुर, विनोद सोनी सभापति नगर पालिका निगम बिलासपुर, दीपक सिंह भाजपा शहर अध्यक्ष, मोहित जायसवाल भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष, गुलशन ऋषि भाजपा कोषाध्यक्ष ।

कार्यक्रम का समापन सुस्वादु भोजन के साथ हुआ, जहाँ सभी अतिथियों ने आपसी संवाद एवं राष्ट्रहित के विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम 30 जून 2025, सोमवार लखीराम ऑडिटोरियम, सम्पन्न हुआ इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब विचार और संकल्प एक होते हैं, तो भारत श्रेष्ठ बनता है।

“एक भारत श्रेष्ठ भारत”यही हमारा लक्ष्य, यही हमारी प्रेरणा है।

