
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और सांसद अरुण साव के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी!
10-जनवरी,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु हरदेव लाल भगवती मंदिर बिलासपुर के द्वारा निमित्त प्रभात फेरी निकाली गई तथा जन जागरण अभियान चलाया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया।

आज इस प्रभात फेरी में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित थे अमर अग्रवाल के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से सभी मंदिरों में ध्वज लगाया गया।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी नगर निगम के पार्षद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हरदेव लाल भगवती मंदिर प्रभात फेरी के सभी सम्मानीय सदस्यगण तथा महिलाएं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

