नाबालिकाओं पर अत्याचार किसी भी सूरत में अस्वीकार्य सकरी और चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई…दो आरोपी गिरफ़्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नाबालिक बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें सकरी और चकरभाठा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

थाना सकरी क्षेत्र में एक नाबालिका से शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता ने जब साहस जुटाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो एफआईआर के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ राजा यादव (22 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्यवाही टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई। आरोपी ने नाबालिका को प्रेम व शादी का झूठा वादा कर अपने साथ कई महीनों तक रखा और अंत में उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया था।

वहीं दूसरी ओर… थाना चकरभाठा में एक अन्य गंभीर प्रकरण में एक स्कूल टीचर की मदद से पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोपी घनश्याम यादव (32 वर्ष) द्वारा मारपीट कर डराते हुए नाबालिका से दुष्कर्म किया गया। टीआई उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना स्वीकार करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इन दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई समाज को यह स्पष्ट संदेश देती है कि नाबालिकों के साथ अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
इन कार्यवाहियों में न सिर्फ़ दोषियों को गिरफ़्तार किया गया बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया कि पीड़िताओं को न्याय मिले और आरोपी कानून के शिकंजे में रहें।
जनहित की अपील-:
माता-पिता शिक्षक व समाज जन नाबालिक बच्चों के व्यवहार में हो रहे असामान्य बदलावों पर सतर्क रहें। यदि कोई घटना हो, तो बिना किसी हिचक के तुरंत पुलिस को सूचित करें।
चुप्पी नहीं खुलकर बोलिए अन्याय सहना भी अपराध है।
(जनहित न्यूज़) बिलासपुर से मनोज राज/ उमेश सिंह की रिपोर्ट…

