कोटा पुलिस की सजगता बनी आमजन की सुरक्षा ढाल कोरी डेम पर मुस्तैदी से संभावित दुर्घटनाएं टालने सराहनीय कदम…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} जहां पुलिस की सख्ती होती है वहां आपकी सुरक्षा छुपी होती है।कोटा पुलिस का यह रुख आज सकारात्मक चर्चाओं में है।
कभी-कभी डंडे की सख्ती में भी जनता की भलाई छुपी होती है। यह आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप उसे नकारात्मक रूप में लें या समाज की सुरक्षा में एक ज़िम्मेदार पहल के सावन की रिमझिम बारिश के बीच जहां लोग प्रकृति के सौंदर्य में खो जाते हैं, वहीं कोटा थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई है। कोरी डेम, जो अब एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट बन चुका है, वहां बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए कोटा टीआई तोप सिंह नवरंग की अगुवाई में पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है।

तेज बहाव और स्टंटबाजों पर सख्त नजर रखी जा रही है:-
रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुनादी कर लगातार लोगों को एलर्ट किया गया की तेज बहाव की ओर न जाएं बच्चों पर नजर रखें। साथ ही रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर भी पैनी निगाह रखी गई। कुछ युवकों ने जब चेतावनी को नजरअंदाज किया और नशे में बाइक से स्टंट करने लगे, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोका।
पुलिस को बदनाम करने का किया गया प्रयास परंतु पासा पड़ गया उल्टा…!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को मिल रही सराहना-:
24 जुलाई को घटित इसी प्रकार की एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कुछ युवकों को फटकार लगाते और हल्का बल प्रयोग करते दिख रही है। अधिकांश यूज़र्स इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और पुलिस की तत्परता व दृढ़ता की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी ही सख्ती जरूरी है ताकि बाकी लोग भी सबक लें।

एसएसपी रजनेश सिंह का संदेश सावधानी ही सुरक्षा है-:
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों विशेषकर खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियों व डेम के आसपास जाने से बचें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को डराना नहीं बल्कि हर नागरिक की जान की रक्षा करना है।
सकारात्मक सोच की मिसाल बनी कोटा पुलिस ने यह साबित कर दिया कि डंडे की सख्ती में भी जनता की भलाई छुपी होती है। यह आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप उसे नकारात्मक रूप में लें या समाज की सुरक्षा में एक ज़िम्मेदार पहल।

