बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला सोशल मीडिया टीम ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया टीम के आह्वान पर यह कदम उठाया गया। जिला संयोजक देवेश खत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। इस तरह के कृत्य लोकतंत्र के लिए घातक हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित कांग्रेस नेताओं पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और विवादित पोस्टों को सोशल मीडिया से हटाया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर विवेक ताम्रकार, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक तिवारी, अशोक राजपूत, अवि साहू और अनीश तिवारी मौजूद रहे।

