बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया…सिंधु सभा ने 35 वर्षों की परंपरा को रखा कायम…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}भारतीय सिंधु सभा पिछले लगातार 35 वर्षों से विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर रही है तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। इसी कड़ी में भारतीय सिंधु सभा महिला विंग तथा पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी कॉलोनी पंचायत भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत ईस्ट देव झूलेलाल जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संगठन गीत एवं भजन की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

प्रतियोगिताओं की झलक
इस वर्ष भी सदैव की तरह बच्चों और महिलाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, पाककला, सिंधी गायन, सिंधी बेत, सिंधी देवनागरी में निबंध लेखन, जोड़ी नंबर वन आदि शामिल थीं।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारतीय सिंधु सभा की अध्यक्ष श्रीमती गरिमा शाहनी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

वहीं पूज्य सेंट्रल पंचायत की नव निर्वाचित महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन मलघानी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और महिलाओं की क्षमताओं को सामने लाने का अवसर देते हैं और समाज में उनका मनोबल बढ़ाते हैं।


विभाजन विभिषिका दिवस पर विशेष आयोजन
14 अगस्त को आयोजित विभाजन विभिषिका दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अखंड भारत के विभाजन की पीड़ा को प्रस्तुति और रिल्स के माध्यम से अभिव्यक्त किया।


इसमें किरण तोलानी, नेहा डोडेजा, मुस्कान बचानी, सिंधियत ग्रुप, सुहींनां सिंधी ग्रुप विजेता रहे। उन्हें सम्मानित कर पुरस्कार और सहभागिता पत्र दिए गए।

प्रतियोगिताओं के विजेता
फैंसी ड्रेस
ग्रुप A
- जागृत रामानी
- दिवीष वलेचा
- समिष्टि पंजवानी, लविष्का आसवानी
ग्रुप B - समता हासवानी
- चेतना हरजानी
- विभुति मुलचंदानी
पाककला - पिंकी पुरुषवानी
- नीलम टाहिल्यानी
- प्रिति जसवानी
- रवीना रावलानी
जोड़ी नंबर वन - विशाल पमनानी चांदनी नथानी
- तृषा गोदवानी नेहा मनवानी
- सिमरन मूलचंदानी नीलम मूलचंदानी
(विशेष पुरस्कार)
पीहू लालवानी गीत टेकचंदनी
ड्राइंग ग्रुप A - मान्या दयालानी
- एलीना भागवानी
- वीर भागवानी
ग्रुप B- सानवी वाधवानी
- मयंक दयालानी
- भूमि चेतानी
- दीपिका तेजवानी
- मयंक कलवानी
सिंधी बेत - विभुति मुलचंदानी
- डिंपेश मेघानी
- सानवी जैसवानी
सिंधी गीत - विशाल पमनानी
- सान्या रामानी
- सृष्टि जाग्यासी
देवनागरी लेखन - गीता डोडवानी
- मान्या मेघानी
- आशा गंगवानी
निर्णायक मंडल …
विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन सीमा जोतवानी, वाणी रामानानी, प्रियंका भोजवानी, किरण तोलानी, रश्मि जोतवानी, रूही मलघानी, सोनम भोजवानी, सुहाना टेकचंदानी द्वारा किया गया।
संचालन व अन्य झलकियां
कार्यक्रम का सफल संचालन पुनम बजाज, रिमी भगतानी, प्राची भगतानी ने किया।
भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत भावनानी ने कहा कि आज के इंटरनेट युग में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक हैं और गर्व का विषय है कि भारतीय सिंधु सभा यह परंपरा पिछले 35 वर्षों से निभा रही है।
सभी विजेताओं के अलावा प्रत्येक प्रतिभागी को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
महिला विंग की उपस्थिति
इस अवसर पर महिला विंग की सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहीं जिनमें सोनी बहरानी, राजकुमारी मेंहानी, नीलू गिडवानी, मोनिका सिदारा, ज्योति पंजाबी, कंचन जेसवानी, ट्विंकल आडवाणी, छाया मंगवानी, रत्ना जग्गा, कोमल भगतानी, रचना लाल, प्रिया पमनानी, रितु गोधवानी, स्नेहा पमनानी, आशा जैसवानी, सीमा टेकवानी, प्रिया रावलानी, रेखा लालचंदानी, नेहा पमनानी, गीता चाँदानी, प्रिया हरियानी, रेशमा निहलानी, शोभा जीवनानी, रेखा साजवानी, रचना बग्गा, अनीता लालचंदानी, नीलम वाधवानी, भारती पमनानी, माया साबवानी, दीपा आहूजा, कविता मोटवानी, कविता चिमनानी, विमला उभयानी आदि शामिल थीं।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नीतु खुशलानी द्वारा प्रदान की गई।



