तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी की मुंगेली पुलिस ने निकाली बारात…! भेजा जेल…
मुंगेली-{जनहित न्यूज़} आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉज के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी कुनाल उर्फ नीशु यादव (18 वर्ष) को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल दाखिल किया। आरोपी से मौके पर ही एक नग लोहे का तलवार जब्त किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पूर्व में भी मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

एसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट कहा है त्यौहारों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। असामाजिक और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

इस कार्रवाई में एएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस टीम सउनि मधुकर रात्रे, प्र.आर. लोकेश्वर कौशिक, आरक्षक योगेश यादव, विकास ठाकुर, अजय चंद्राकर, जलेश्वर कश्यप, राहुल ठाकुर, दीपसिंह खुंटे, भागवत साहू, राधे ध्रुव की अहम भूमिका रही।

