थाना सिविल लाइन का विशेष चेकिंग अभियान बाइक पर स्टंट औऱ बिना नंबर प्लेट की 05 गाड़ियां जप्त…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना सिविल लाइन बल एवं बाइक पेट्रोलिंग टीम ने ऐसे बाइक सवारों को चिन्हांकित कर पकड़ा जो बाइक पर स्टंट कर रहे थे अथवा बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ चला रहे थे।

अभियान में कुल 05 बाइक जप्त की गईं। इनमें से 02 स्टंट करने वालों पर अपराध दर्ज किया गया तथा 03 बिना नंबर की बाइक को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा बाइक पर स्टंट करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह आपकी जान के लिए भी बेहद खतरनाक है। सड़क पर स्टंट करने से दुर्घटनाएँ होती हैं और परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँचती है। युवा ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों पर सख़्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो भी युवक सड़क पर लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते पाए जाएंगे, उन पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर के माध्यम से युवाओं को संदेश है। कि रोमांच का असली मज़ा जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से नियमों का पालन करने में है, न कि सड़क पर स्टंट करके जान जोखिम में डालने में।

