सिविल लाइन थाने का पांच घंटे तक किया जबरदस्त घेराव…!
विकास उपाध्याय बोले…एक प्रदेश में दो कानून नहीं चलेगा गिरीश दुबे बोले…भाजपा सरकार डंडे के दम पर चला रही प्रदेश…
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर सिविल लाइन थाना परिसर को रणभूमि बना दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सैकड़ों कांग्रेसियों ने थाने का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश दुबे ने किया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि…. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने जैसी आपत्तिजनक बात कहने वाले केरल भाजपा प्रवक्ता पिंटू अमित महादेव के खिलाफ 29 सितंबर को थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक एफआईआर नहीं की गई है। यह खुला अन्याय और भाजपा का दोहरा चरित्र है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा…अब तो सिविल लाइन थाने का नाम बदलकर ‘एकात्म परिसर थाना’ रख देना चाहिए, क्योंकि पुलिस विभाग भाजपा की कठपुतली बन चुका है।

गिरीश दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार डंडे के दम पर प्रदेश चला रही है। नेता प्रतिपक्ष पर गोली चलाने की बात करने वाले पर कार्यवाही न होना शर्मनाक है। यह प्रदेश किस दिशा में जा रहा है…?
उपाध्याय ने कहा, यदि तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं होती, तो कांग्रेस न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी और पुलिस विभाग के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं जिनके पिताजी राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी शहादत दी। फिर भी वे निडर होकर देश की आवाज उठा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता का बयान निंदनीय और षड्यंत्रपूर्ण है। क्या राहुल गांधी की हत्या की साजिश रची जा रही है…?

विकास उपाध्याय ने दी चेतावनी… कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की ढाल बनकर खड़ा है। अब भाजपा तय कर ले, कितनों को गोली मारना है, क्योंकि गांधी की विचारधारा को गोली से नहीं मिटाया जा सकता।
आज के प्रदर्शन में गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, प्रमोद चौबे, कन्हैया अग्रवाल, श्रीकुमार मेनन, सूर्यमणि मिश्रा, दीपा बग्गा, मुन्ना मिश्रा, अन्नूराम साहू, संदीप तिवारी, विकास अग्रवाल, मुमताज खान, दिलीप चौहान, योगेश दीक्षित, प्रकाश जगत, अभय ठाकुर, बंशी कन्नौजे, अमिताभ घोष, राजू सोनी, भावेश बघेल समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने थाने का 5 घंटे तक घेराव किया
भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर फूटा गुस्सा एक प्रदेश में दो कानून नहीं चलेगा। विकास उपाध्याय
पुलिस भाजपा की कठपुतली बन चुकी है कांग्रेस नेता कांग्रेस की चेतावनी
अब मामला न्यायालय तक जाएगा…!

