श्रीश्याम पाठ व निशान यात्रा से होगा शानदार आगाज…
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर में होने जा रहा है सबसे भव्य धार्मिक आयोजन श्याम मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक।
बिलासपुर शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल एक बार फिर गूंजने वाला है। श्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्याम भक्तों की विशाल उपस्थिति की संभावना है।
31 अक्टूबर को श्याम मंदिर परिसर में 15वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम पाठ का भव्य आयोजन दोपहर 1 बजे से प्रभुइछा तक किया जाएगा।
1 नवंबर (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे से निशान यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर तिलक नगर से किया जाएगा, जो नगर भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर में संपन्न होगी।
शाम को उसी दिन भक्ति रस से सराबोर विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायकों की प्रस्तुति के माध्यम से भक्तिमय वातावरण में होगा।
2 नवंबर को सुबह 9:30 बजे सवामणी भोग अर्पित किया जाएगा।

समापन दिवस पर विशेष आरती एवं भक्तिमय कार्यक्रमों के साथ होगा।
श्याम मंदिर ट्रस्ट ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर बाबा श्याम के दरबार से आशीर्वाद प्राप्त करें और धर्म, भक्ति व प्रेम के इस पर्व का हिस्सा बनें।

