कलेक्ट्रेट का किया घेराव…मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] प्रदेश की सरकार के खिलाफ बुधवार, 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया। लंबित मांगों और चुनावी वादों के अमल की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा और जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा ने किया। कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों कर्मचारियों ने मोदी की गारंटी लागू करो और वादे निभाओ सरकार” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह आंदोलित कर दिया।

मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए राज्य सरकार को वादे निभाने की याद दिलाई।

प्रमुख मांगों में कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने, डीए एरियर्स को जीपीएफ में समायोजित करने, तथा अवकाश नकदीकरण सीमा को 240 से बढ़ाकर 300 दिन करने की मांग शामिल थी।

साथ ही संघ ने संविदा, दैनिक व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, चार स्तरीय वेतनमान लागू करने, शिक्षक-लिपिक वर्ग की वेतन विसंगतियाँ दूर करने और शिक्षक (एलबी) संवर्ग को प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना का लाभ देने की भी मांग रखी।
इसके अतिरिक्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा, बोनस व्यवस्था और अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के त्वरित निपटारे की मांग की गई।
अब नहीं सुनी तो कलमबंद हड़ताल
प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की मांगें पूर्णतः न्यायसंगत हैं, पर सरकार बार

