महारूद्राभिषेक आस्था का महापर्व मौनी अमावस्या पर उमड़ेगी श्रद्धा की गंगा…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आस्था और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम इस बार मौनी अमावस्या महापर्व (18 जनवरी 2026, रविवार) को देखने को मिलेगा, जब पूरा साइंस कॉलेज ग्राउंड हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगा।
महत्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति द्वारा आयोजित 1108 पार्थिव शिवलिंग महारूद्राभिषेक का यह आयोजन शहर में श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का महाकुंभ साबित होगा।
यह कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जो अब बिलासपुर की धार्मिक पहचान बन चुका है। आयोजन की जानकारी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी गई।

जिसमें समिति के प्रमुख संरक्षक डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. ओम माखिजा, जवाहर सराफ, श्रीमती अपर्णा दास, श्रीमती जयश्री शुक्ला, डॉ. प्रदीप शुक्ला, अरुण सिंह चौहान, सुधांशु मिश्रा और राजा शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन से हुई शुभ शुरुआत
प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम के आकर्षक पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें आयोजन की तिथि, स्थल और मुख्य कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
धर्म, संस्कार और समरसता का संदेश
संरक्षक डॉ. विनोद तिवारी बोले…
कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कार और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने कहा, हर वर्ष इस आयोजन से लोगों में भक्ति और सेवा की भावना जागृत होती है। भजन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ वातावरण को भक्तिमय बना देती हैं, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भक्ति में एकता, समाज में नवचेतना
समिति के सदस्य डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कहा, यह आयोजन न केवल शहर की धार्मिक शोभा बढ़ा रहा है, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और धार्मिक चेतना का भी विस्तार कर रहा है। धर्म जीवन को सही दिशा देता है जब व्यक्ति अपने भीतर भक्ति और नैतिकता को जागृत करता है, तभी समाज में स्थिरता आती है।
हर उम्र, हर हृदय में भक्ति का संचार यह कार्यक्रम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए आस्था और आत्मिक शांति का अनुभव कर

