नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल व महापौर पूजा विधानी के सानिध्य में हुआ मेला का शानदार आगाज…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन और भारतीय संस्कृति के गौरव को समर्पित स्वदेशी मेला 2025 का भूमि पूजन आज शुक्रवार, 7 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान, बिलासपुर में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा महापौर श्रीमती पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विगत 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह मेला अब भव्य और विशाल रूप लेकर बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। स्वदेशी मेला न केवल क्षेत्रीय संस्कृति, लोककला और कलाकारों को मंच प्रदान करता है, बल्कि देशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार का भी मजबूत माध्यम बन गया है।
संभागीय संयोजक डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष मेले में 300 से अधिक स्टॉल, आकर्षक झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच का उद्देश्य राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है, और स्वदेशी मेला उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में गुलशन ऋषि, प्रवीण झा, कमल सोनी, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, अरुणा दीक्षित, डॉ. देवेन्द्र कौशिक, डॉ. नीता श्रीवास्तव, भृगु अवस्थी, नारायण गोस्वामी, दीप्ति बाजपेयी, ज्योतिद्र उपाध्याय, सौमित्र गुप्ता, धीरेन्द्र केसरवानी, लता गुप्ता, मीना गोस्वामी, जूही जैन, जी.आर. जगत, तुषार पानसे, भावेश सेन, गौरव मानिकपुरी, शोभा कश्यप, उचित सूद, सुशांत द्विवेदी, चंदना गोस्वामी, सुमन द्विवेदी, चंद्र प्रकाश बाजपेयी, विजय ताम्रकार, श्याम साहू, रूपाली गुप्ता, देवेश खत्री, प्रणव शर्मा, राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस वर्ष का स्वदेशी मेला 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा, जो आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी भारत की भावना को नई ऊंचाई देगा।

