ढोल-ताशों और आतिशबाज़ी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का उत्सव…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्ण जश्न मनाया। ढोल-ताशों की थाप, आतिशबाज़ी की चमक और मिठाइयों के आदान-प्रदान के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय एनडीए की सशक्त विचारधारा, जनता के आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। जनता ने विकास, स्थिरता और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है।
कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, महामंत्री सोमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान विनोद सोनी, रितेश अग्रवाल, राकेश चंद्राकर, दुर्गेश पाण्डेय, देवेश खत्री, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, श्रीकांत सहारे, दिनेश राजपूत, जगदीश पाण्डेय, रिंकू मित्रा, आनंद तिवारी, प्रवीर सेन गुप्ता, युसूफरजा बरकाती, हरि गुरूंग, अंचल दुबे, गौरी गुप्ता सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी व्यक्त की।
भाजपा कार्यालय का माहौल पूरे दिन जयघोष, ढोलक की थाप और पटाखों की आवाज़ से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की जीत बताया।

