बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश मिला है। बिहार वासियों ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य के विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति एनडीए की संकल्पित सेवा पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तेज़ी से प्रगति का रास्ता तय किया है।
वीरों की धरती बिहार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वह जंगल राज के अंधकार से निकलकर विकसित बिहार की राह पर अग्रसर है। इस जनादेश ने यह भी साफ कर दिया कि बिहार की जनता का हर वोट भारत की सुरक्षा को चुनौती देने वाले घुसपैठियों और उनके समर्थकों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति के प्रति विश्वास का प्रतीक है। वोट बैंक की राजनीति करने वाले दलों को जनता ने करारा जवाब दिया है।
राज्य की जनता ने यह भी स्पष्ट संकेत दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण आवश्यक है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं। शायद इसी कारण राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस चुनाव में अंतिम पायदान पर पहुँच गई। जनता अब केवल परफॉर्मेंस-आधारित पॉलिटिक्स को ही जनादेश देने को तैयार है,जिसकी गूंज आज के परिणाम में साफ़ सुनाई देती है।
एनडीए की यह शानदार जीत उन सभी बिहारवासियों की जीत है जो विकसित बिहार के संकल्प में विश्वास रखते हैं।

