और नगर पालिका शाला का हो सकता है पं. हीरालाल दुबे के नामकरण का ऐतिहासिक ऐलान…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
शहर और ब्राह्मण समाज के लिए 19 नवंबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने गृह जिले मुंगेली के प्रवास पर रहेंगे, जहां उनके मुख्य आतिथ्य में पुराना बस स्टैंड परिसर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा। ब्राह्मण समाज द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
नगर पालिका शाला के नामकरण को लेकर बढ़ी उम्मीदें इसी विशेष समारोह के दौरान लंबे समय से लंबित नगर पालिका शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित हीरालाल दुबे के नाम पर किए जाने की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। इस नामकरण के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं, और नगर पालिका परिषद में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। अब केवल उचित मंच से औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान देने की उम्मीद चूंकि मुंगेली उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गृहनगर भी है, इसलिए जिले के ब्राह्मण समाज सहित आम नागरिकों में यह उम्मीद और प्रबल है कि वे अपने प्रवास के दौरान भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण के साथ ही नगर पालिका शाला का नामकरण पं. हीरालाल दुबे के नाम करने का निर्णय सार्वजनिक कर सकते हैं।
यह घोषणा न केवल स्वतंत्रता सेनानी पं. दुबे को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का क्षण भी साबित होगी।

