युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी 24 घंटे में किया गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] जिले में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस की त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में युवती से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को कोटा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना कोटा से मिली जानकारी के अनुसार 19 नवंबर 2025 को एक युवती ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कॉलेज से घर लौटते समय आरोपियों तुषार साहू, कोमल साहू और नितेश साहू
ने रास्ता रोककर जबरदस्ती छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज की।
गंभीर शिकायत पर तत्काल धारा 74, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी…
- तुषार उर्फ छोटू साहू, उम्र 22 वर्ष, डोगरीपारा
- कोमल साहू, उम्र 19 वर्ष, फिरंगीपारा
- नितेश साहू, उम्र 25 वर्ष, फिरंगीपारा
तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
तुषार साहू के विरुद्ध 12 मामले दर्ज
नितेश साहू के विरुद्ध 3 मामले दर्ज
कोमल साहू के विरुद्ध 4 मामले दर्ज
साथ ही पुलिस ने इनके विरुद्ध गुंडा फाइल भी खोली है।
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर पुलिस ने फिर साबित किया है कि छेड़छाड़, उत्पीड़न और हिंसा जैसे अपराधों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है।
समाज में भयमुक्त वातावरण बनाना पुलिस की प्रथम प्राथमिकता है, बेटियों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

