बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंक यूजर टारगेटिंग की घटनाओं को रोकने
मुंगेली पुलिस की सराहनीय पहल…!
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली जिले में बढ़ते बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंक यूजर टारगेटिंग की घटनाओं को रोकने पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अपील जारी करते हुए किसानों व बैंक खाताधारकों से सतर्क रहने की जोरदार अपील की है।

एसपी पटेल ने साफ कहा कि लापरवाही ही अपराधियों की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए बैंकिंग से जुड़े हर कदम पर जागरूक रहना अत्यंत जरूरी है।

बैंक से निकली रकम बने अपराधियों की पहली नजर एसपी की कड़ी चेतावनी
एसपी भोज राम पटेल ने बताया कि हाल के दिनों में कई मामलों में अपराधियों ने केवल इसलिए लोगों को निशाना बनाया क्योंकि वे।
देखे वीडियो….
- बैंक के बाहर खुले में पैसे गिन रहे थे,
- अकेले बड़ी रकम लेकर जा रहे थे,
- या अपनी जानकारी अनजान लोगों को दे देते थे।
उन्होंने कहा…
किसी भी कीमत पर बैंक के बाहर पैसे न गिनें। बैंक के अंदर ही कैशियर के सामने पूरी रकम गिनें और सुरक्षित रखकर ही बाहर निकलें।
किसानों के लिए विशेष सावधानी
आप ही सबसे ज्यादा निशाने पर
छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा एक साथ नकद राशि निकालने पर अपराधियों की नजर रहती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए एसपी ने कहा…
बैंक जाते समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति को साथ ले जाएँ।
खुली जेब में पैसा न रखें।
डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दें।
बैंक परिसर के बाहर किसी अजनबी से बात मदद न लें।
बैंक के बाहर मददगार’ बनकर खड़े लोग ही होते हैं ठग
एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कई ठग ग्राहक बनकर बैंक के बाहर खड़े रहते हैं और कहते हैं।
मैं पैसे गिन देता हूँ… फॉर्म भर देता हूँ… जमा कर देता हूँ…
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग 5 सेकंड में पूरी रकम लेकर फरार हो जाते हैं, इसलिए किसी को भी पासबुक न दें
एटीएम PIN कभी साझा न करें
खाता संख्या भी अनजान व्यक्ति को न बताएं…
मुंगेली पुलिस ने बैंक सुरक्षा बढ़ाई
पेट्रोलिंग और सीसीटीवी पर कड़ी नजर
जिले की सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं।
परिसर के अंदर-बाहर सभी सीसीटीवी चालू रहें
गार्ड संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखें
ग्रामीण व बुजुर्ग ग्राहकों को पैसे गिनने सुरक्षित स्थान दें
स्टाफ ग्राहकों को जागरूक करें
इसके साथ ही पुलिस ने बैंक सर्किलों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है ताकि अपराधियों को मौका ही न मिल सके।
अपराध की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
एसपी ने कहा…
यदि आपको लगे कि कोई आपका पीछा कर रहा है, घूर रहा है या धमका रहा है।
तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जिले में इसके लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी जारी की गई है।
जिलेभर में बैंकिंग सुरक्षा पर बड़े स्तर पर अभियान शुरू
मुंगेली पुलिस - बैंक अधिकारियों,
- जनप्रतिनिधियों,
- सामाजिक संगठनों
के साथ मिलकर गाँव-गाँव में जागरूकता अभियान चलाएगी।
चौपालों, जनसभाओं और पंचायत स्तर पर लोगों को सुरक्षा नियम बताए जाएंगे। - एसपी भोज राम पटेल की अपीलजागरूक रहें… सुरक्षित रहें…
अंत में एसपी ने कहा…
आपकी छोटी-सी सावधानी बड़ी घटना को रोक सकती है।
बैंकिंग प्रक्रिया में जागरूक रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
मुंगेली पुलिस की यह पहल जिले में अपराधों को रोकने और नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

