आरोपी हत्यारो की तलाश में जुटी पुलिस…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] सोमवार सुबह सकरी शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा मिला। उसके गले मे लटकी आईकार्ड आए उसकी पहचान हुई। मृतक बोदरी के एलसीआईटी पब्लिक स्कूल का 45 वर्षीय ड्राइवर प्रहलाद कुमार निकलां। मृतक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्षी का रहने वाला था।
सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर खड़ी मृतक की बाइक CG 10 ZK 2295 और मृतक के शरीर का मुआयना किया
शरीर पर एक नही कई जगह धारदार हथियार के निशान मिले है, अनुमान है कि रविवार देर रात उसकी हत्या कर शव को वहीं फेंका गया होगा।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज और मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने की बात कही जा रही। वही हत्या के सन्देह में आसपास के कुछ संदेहियों को भी पूछताछ के लिए थाने में बिठाया गया है।
शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा।

हत्या का मामला, आरोपियों की तलाश तेज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है।

