संगठन sportive spirit और समाज एकता का विराट महाकुम्भ: धीरा SPL 2026 का हुआ शंखनाद…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज]
सिंधी समाज की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक खेल प्रतियोगिता धीरा सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) 2026 का आज भव्य और ऐतिहासिक आगाज हुआ। इस बार आयोजन सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने, युवाओं को मंच देने और खेल भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश बनकर सामने आया है।

ड्रा सिस्टम से हुई 5 टीमों की पारदर्शी एंट्री…
36 आवेदनों में से बची 25 टीमों के बीच आज पर्ची प्रणाली (ड्रा सिस्टम) से 5 नई टीमों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता का प्रतीक बनी समाज की एक नन्हीं बालिका, जिसने मंच पर चिट निकालकर अंतिम टीमों की घोषणा की। सभी टीम ओनर्स और युवा सदस्यों की मौजूदगी ने इस प्रक्रिया को और भी विश्वसनीय बनाया।
चयनित 5 टीमें…वैष्णवी ज्वेलरी
सूरज विधानी मनीष डोडवानी
तरुण जैसवानी गौरव रावलानी
युवा विंग अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी ने सभी टीम ओनर्स, खिलाड़ियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

16 टीमों के साथ SPL का सबसे बड़ा संस्करण
इस वर्ष SPL अपने अब तक के सबसे बड़े स्वरूप में है।
कुल 16 टीमें मैदान में उतरेंगी।
2025 में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 11 टीमों को बरकरार रखा गया। युवाओं को और अवसर देने तथा पूर्व वर्षों में छूट गए खिलाड़ियों को पुनः जोड़ने के उद्देश्य से 4 नई टीमों को जोड़ा गया।

SPL का सफर…
प्रतिभा से लेकर समाज-एकता तक
2016 में शुरू हुई SPL धीरे-धीरे सिर्फ एक क्रिकेट लीग न होकर सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। यह वह मंच है जहाँ…

- प्रतिभाएँ निखरती हैं
- टीम भावना मजबूत होती है
- समाज एकजुट होकर उत्सव मनाता है
हर वर्ष SPL जिस अनुशासन, पारदर्शिता और ऊर्जा के साथ आयोजित होता आया है, उसने इसे समाज का स्पोर्ट्स फेस्टिवल बना दिया है।
4 से 11 जनवरी गांधी चौक मिनी स्टेडियम में होगा मुकाबला
आयोजन 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में होगा।
7 दिसम्बर को हुई बैठक में लिए गए फैसले… - मैच संचालन,
- समय-सारिणी,
- अनुशासन,
- सुरक्षा
और आयोजन की संपूर्ण पारदर्शिता पर विस्तृत चर्चा की गई।
SPL समाज की एकता, अनुशासन और पहचान का प्रतीक
SPL अब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि सिंधी समाज की एकजुटता का उत्सव है।
युवाओं में खेल भावना जगाने की अनूठी परंपरा समाज को जोड़ने का संगठित माध्यम सांस्कृतिक पहचान का मजबूत प्रतीक आयोजन समिति ने सभी समाजजनों, युवाओं और टीम ओनर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए SPL को समाज के विकास और एकता की साझा धरोहर बताया।

