आरोपी गिरफ़्तार..
रतनपुर पुलिस की कार्रवाई…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] शादी का झॉसा देकर नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फंसा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने कड़ी मेहनत से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर।
थाना रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 08/11/2025 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ावपारा कोटा थाना कोटा का रहने वाला आशिफ खान, नाबालिक पीड़िता का दो वर्ष पूर्व से स्कूल जाने के समय पीछा करता और शादी करना चाहता हॅु, बोलकर अपने प्रेमजाल में फॅसाकर पीड़िता को नाबालिक जानते हुये जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी होने पर आरोपी अपने घर से फरार था, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से आरोपी की पतासाजी के लिए टीम बनाकर आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी गिरफ्तार:-
- आशीफ खान पिता फरीद खान उम्र 21 वर्ष निवासी पड़ावपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर जिला बिलासपुर छ.ग
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

