हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर ICU में जिंदगी से लड़ रहा जंग…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे अरपा नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक, जो पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे कार क्रमांक CG 10 AT 4851 रिवर व्यू क्षेत्र से गुजर रही थी। उसी दौरान सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे मार्ग की स्थिति काफी खराब थी। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार फिसलते हुए सीधे अरपा नदी में जा समाई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला गया। पहले उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल डॉक्टर आईसीयू में भर्ती हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार के साथ-साथ सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को भी माना जा रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त इंतजाम की जरूरत पर सवाल खड़े करता

