मार्च में होगा ‘चेट्री-चड्र’ का भव्य उत्सव “सिंध-जो-मेलो 2026” का आयोजन
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारतीय सिंधु सभा, बिलासपुर शाखा द्वारा 07 जनवरी 2026 को स्थानीय होटल बंसीवाला में नववर्ष मिलन समारोह सह आम बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री राम सुखीजा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष शंकर मनचंदा ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान श्री झूलेलाल साईं जी का स्मरण कर जयघोष किया एवं उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
अध्यक्ष श्री मनचंदा ने अपने उद्बोधन में संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सिंधी समाज के सबसे बड़े एवं पावन पर्व ‘चेट्री-चड्र’ के पूर्व भारतीय सिंधु सभा द्वारा
“सिंध-जो-मेलो 2026”
का आयोजन 15 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने एकमत से स्वीकार किया।
इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, हरीश भागवानी, नारायण उभरानी, नानक खाटूजा, प्रताप राय आईलानी, शंकर मनचंदा, राम सुखीजा, जगदीश जिज्ञासी, सतीश लाल, दयानन्द तीर्थंनी, गुरुबक्श जसवानी, नन्दलाल पोपटानी, महेश पमनानी, मनोहर थॉरानी, कैलाश आयलानी, शंकर नागदेव, दिलीप घनशानी, जगदीश जिज्ञासी, दिलीप मनवानी, जगदीश नागदेव, हरगुन करड़ा, धीरज रोहरा, अमर पमनानी, डॉ. सतीश छुगानी, सीए कमल बजाज, हरीश कोड़वानी, हरीश थावरानी (सोनू गांधी), अमर चावला, भरत आडवाणी, अविनाश आहूजा, अभिषेक विधानी, सुरेश जीवनानी, राम चावला, नन्दलाल लाहोरानी, दिलीप बहरानी, सुरेश मंगवानी, नरेंद्र हरियानी, नीरज जिज्ञासी, विकास गुरवानी, मुकेश विधानी, विकास कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महामंत्री राम सुखीजा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

