कोनी पुलिस की कार्रवाई आरोपियो को आर्म्स एक्ट के तहत रिमांड पर भेजा जेल…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज] गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में फिर एक मामला सामने आया है, छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने, मारपीट करने वाले 02 आरोपी को कोनी पुलिस ने धर दबोचा।
थाना कोनी से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में प्रार्थी हर्ष अग्रवाल
(छात्र GGU) 11/01/2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 06/00 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में आलूगुंडा नाश्ते को अन्य छात्र को देने बोलने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट, दीपेन्द्र केवट के द्वारा नहीं देंगे बोलकर गाली गलौज कर मेस प्लेटफार्म में चढ़कर चाकू लेकर मारने दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए छात्र की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी (1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ (2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए जिनसे घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है।आरोपियों को विधिवत आज 12.01.2026 को गिरफ्तार किया गया हैं गिरफ्तार आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
(1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)
(2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक आरोपियों के विरुद्ध 12/26 धारा 296,115(2), 351(2) ,3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।
कोनी पुलिस की जनअपील…
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

