बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी 2007 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग को सौंपी गई है। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को उन्होंने औपचारिक रूप से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया।

रामगोपाल गर्ग इससे पूर्व रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

साथ ही वे रेंज मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेंज की कमान सौंपी गई है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई नियुक्ति से बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग में नवाचार की उम्मीद जताई जा रही है।

