ऐतिहासिक कार्रवाई…
11 फरार 126 वारंटी व 41 निगरानी गुंडे बदमाशों को धर दबोचा…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में संचालित इस अभियान में लगभग 300 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
विशेष रूप से गठित टीमों ने संभावित ठिकानों, संदिग्ध क्षेत्रों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थानों और वारंटियों के निवास स्थलों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। वहीं विभिन्न गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए अभिरक्षा में लिया गया।
अभियान के दौरान निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया और वैधानिक चेतावनी दी गई।

संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
एक प्रकरण में आरोपी के पास से धारदार हथियार मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में ऐसे 105 चालकों पर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

अभियान में समस्त थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी, पेट्रोलिंग स्टाफ और विशेष टीमें समन्वय के साथ जुटी रहीं।
पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वारंटियों, फरार आरोपियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी

