बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बेलतरा क्षेत्र में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेलतरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पद पर शरद खैरवार (ओमप्रकाश खैरवार) की नियुक्ति की घोषणा की है।
यह नियुक्ति बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप की अनुशंसा पर की गई है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि शरद खैरवार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

राजकिशोर नगर निवासी शरद खैरवार लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी पकड़ और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में पूर्वी मंडल में युवाओं को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शरद खैरवार को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बेलतरा पूर्वी मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगा।
भाजपा संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे नई पीढ़ी को राजनीति में भागीदारी का मंच मिल रहा है। शरद खैरवार की नियुक्ति को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

