उसलापुर ओवरब्रिज और साईं मंदिर के पास चाकू लहराने वाले 2 युवकों सहित कुल 11 आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देर रात पुलिस ने सख्ती दिखाई। उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे और मिनीमाता नगर साईं मंदिर के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
यश छाबड़ा (25 वर्ष), निवासी महामाया पार्क मंगला, थाना सिविल लाइन
राहुल पुरी गोस्वामी (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, थाना सिविल लाइन
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर चाकू दिखाकर राहगीरों में भय का माहौल बना रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
सरप्राइज चेकिंग में 11 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
देर रात चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्रों में अशांति फैलाने की आशंका में 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
दीपक सूर्यवंशी (28)
राज सूर्यवंशी (24)
राजेश सूर्यवंशी (18)
मोहम्मद हसन (25)
सोमेश सारथी (26)
मोहम्मद कमाल (29)
आशिष सोनी (18)
डेनिश भार्गव (18)
शिब्बु केंवट (20)
आदित्य लहरे (18)
मुलायम यादव (30)
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। देर रात की यह कार्रवाई आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

