ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर थाना सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिफरा के बाजार चौक क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नगदी और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संयुक्त टीम द्वारा बाजार चौक तिफरा में दबिश दी गई, जहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जुबैर रिजवी और सन्नी सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1690 रुपये नगद और ऑनलाइन सट्टे से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 41,690 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

