उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान…! प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार बोली…
कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र 2025–26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा, जिससे पूरे स्कूल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार एवं वाइस प्राचार्या तपोषी सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।


उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम उनके सतत प्रयास, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश एवं आशीर्वचन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसने शैक्षणिक सत्र को एक सुखद और प्रेरणादायक समापन प्रदान किया।


