
प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा की अनुशंसा पर महिला विंग जिलाध्यक्ष अनामिका अवस्थी ने दिया नियुक्ति पत्र
10-फ़रवरी,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रवक्ता कैलाशपति नामदेव ने बताया कि शिवसेना के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के अनुशंसा पर महिला शिवसेना जिलाध्यक्ष अनामिका अवस्थी द्वारा जिला व नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें बिलासपुर न्यायधानी की नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती माधुरी शर्मा को दी गई साथ ही जिला महासचिव मीना साहू जिला उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता जिला सचिव शकुन यादव कल्पना जनोकर नगर उपाध्यक्ष मुस्कान भोसले नगर सचिव कविता शर्मा पार्वती मानिकपुरी को बनाया गया।

इन सभी की नियुक्ति पर शिवसेना के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त एवं शुभकामनाएं दी।

