रेलवे मंडल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व ‘झालमुड़ी’ बांटकर मनाई खुशियां…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी जैसे राज्यों में शानदार जीत, विशेषकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन की खुशी पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिली। बिलासपुर के रेलवे मंडल क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं, बंगाली समाज के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और व्यापारी बंधुओं ने मिलकर जोरदार उत्सव मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में किए गए संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए वहां के मतदाताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने साहस और निडरता से काम करते हुए पार्टी का परचम लहराया।
चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झालमुड़ी’ को खास पहचान मिलने की याद में यहां भी विशेष रूप से झालमुड़ी बनाकर वितरित की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

रेलवे मंडल द्वारा गायत्री मंदिर विनोबा नगर मुख्य मार्ग पर भव्य आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, गणेश मोदी, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, मंटू वर्मा, लीना बनर्जी, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड, राजेश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, प्रणव, राधा मित्रा, पाखी मित्रा, राजा दत्त राय चौधरी, तृप्ति राज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।

