बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद प्रत्याशी मधुसूदन राव ने मंगलवार को वार्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर तालाब के ऊपर क्षेत्र, गुरु घासीदास मोहल्ला एवं सिद्धार्थ नगर में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान मधुसूदन राव ने माता-बहनों, युवा साथियों एवं वार्डवासियों से आगामी 1 जून सोमवार को कमल छाप में बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे एक सेवक के रूप में सदैव वार्ड की जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे तथा शासन-प्रशासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

