जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल…350 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

इस जनहितकारी शिविर में 350 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप में कैंसर स्क्रीनिंग एवं मैमोग्राफी टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिली।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जागरूकता का परिचय दिया।
इस सामाजिक पहल का संयुक्त संचालन
बिलासपुर लेडीज़ सर्कल
144 एवं बिलासपुर राउंड टेबल 283 द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल की लगभग 20 सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिस पूजा विधानी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता।

बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।


