दूर-दराज से हज़ारों की संख्या में पहुँच रहे दर्द से पीड़ित लोग इलाज के बाद सभी के चेहरों पर दिख रही संतुष्टि भरी मुस्कान…!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स में एक ऐसा नाम लोगों के बीच भरोसे और राहत का पर्याय बन चुका है, जिसने बिना ऑपरेशन और बिना दवाइयों के हजारों लोगों को असहनीय दर्द से राहत दिलाई है। यह नाम है एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ यशवंत प्रताप सिंह का, जो पिछले 31 वर्षों से अपनी अद्भुत एक्यूप्रेशर पद्धति से लोगों का सफल उपचार कर रहे हैं।

यशवंत सिंह को मानव शरीर की नसों और उनके आपसी संबंधों का गहरा ज्ञान है। यही कारण है कि वे शरीर की जटिल समस्याओं को बेहद सरल तरीके से पहचानकर उपचार करते हैं।

कमर दर्द, हाथ-पैरों में दर्द, माइग्रेन, साइटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन और कूल्हों की जकड़न जैसी समस्याओं का वे एक्यूप्रेशर के माध्यम से प्रभावी इलाज कर रहे हैं।
विशेष बात यह है कि उनकी उपचार पद्धति में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता। मरीजों का कहना है कि जिन दर्दों से वर्षों तक राहत नहीं मिली, वहां यशवंत प्रताप सिंह की थेरेपी ने चमत्कारी असर दिखाया। यशवंत
सिंह बताते हैं कि शरीर की हर नस एक-दूसरे से जुड़ी होती है।

यदि पैर की कोई नस प्रभावित होती है तो उसका संबंध शरीर के दूसरे हिस्सों की नसों से भी होता है। इसी वैज्ञानिक सिद्धांत पर वे हाथों और शरीर के विशेष बिंदुओं पर एक्यूप्रेशर देकर जाम नसों को सक्रिय करते हैं और मरीजों को राहत पहुंचाते हैं।
इतना ही नहीं, वे ब्रेस्ट में गठान जैसी समस्याओं के उपचार में भी अपनी विशेष एक्यूप्रेशर तकनीक के जरिए लोगों को राहत देने का दावा करते हैं। उनकी इस अनोखी कला और वर्षों के अनुभव के कारण दूर-दूर से लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
आज यशवंत प्रताप सिंह का नाम उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन चुका है, जो लंबे समय से दर्द और तकलीफों से जूझ रहे हैं। 31 वर्षों की उनकी सेवा और समर्पण ने उन्हें शहर में एक अलग पहचान दिलाई है।


