बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] वर्ल्ड हार्ट डे प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोगों और उनसे जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना है। वर्ष 2026 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन का अभियान “डोंट मिस अ बीट” इस बात पर केंद्रित है कि हृदय रोग के कई संकेतों को अक्सर नजरअंदाज या अनदेखा कर दिया जाता है।
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन-:
हृदय रोग केवल उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं है। उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता, अस्वास्थ्यकर खान-पान और तनाव जैसे कई कारक हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, कई बार शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें हम सामान्य थकान या दूसरी वजह समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

सीने में असहजता या दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान, चक्कर आना या बेचैनी जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान और चिकित्सकीय सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है।
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर डिज़ीज़ दुनिया में मृत्यु का प्रमुख कारण है और हर वर्ष 2 करोड़ से अधिक लोगों की जान इससे जाती है। साथ ही, हृदय रोग के कई जोखिमों को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है।
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन-:
डोंट मिस अ बीट अपने दिल की सुनें इसी उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर एक विशेष हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने हार्ट हेल्थ को समझने, वॉर्निंग साइन्स को पहचानने, रिस्क फैक्टर्स के प्रति सजग रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस हार्ट हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा बनें और अपने संस्थान के विद्यार्थियों एवं सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करें। क्योंकि दिल की धड़कन लगातार चलती है, लेकिन उसके संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
“डोंट मिस अ बीट”
इस वर्ल्ड हार्ट डे, अपने दिल की सुनें।
दिनांक: 29 सितंबर 2026
स्थान: अपोलो सिटी सेंटर
समय: सुबह 7 बजे

