गांव-गांव अभियान का संकल्प मतदाता सूची की गड़बड़ियों और चुनावी पारदर्शिता पर उठे सवाल पूर्व विधायक सियाराम कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल…!
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लोकतंत्र की बुनियाद जनता का मताधिकार है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तिफरा-:
सिरगिट्टी मंडल में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही इस अभियान को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के तत्वावधान में आयोजित इस जन चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की अहमियत और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत पर विस्तार से चर्चा हुई।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूची में गड़बड़ियों, फर्जी मतदान और वोटों में हेराफेरी की आशंकाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का एक-एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी मतदाता के अधिकार के साथ छेड़छाड़ होती है तो यह उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए तथा किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर:-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने की मांग उठाई। वहीं मंडल अध्यक्ष संत सर्वे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

जन चौपाल में मौजूद ग्रामीणों और आम नागरिकों ने भी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची की शुद्धता तथा निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे पर जनभागीदारी बढ़ाना है।

गांव-गांव और बूथ तक पहुंचेगा अभियान
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा। आम नागरिकों को मतदाता सूची की जांच, अपने मताधिकार के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित जन चौपाल में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, कार्यक्रम प्रभारी पवन साहू, पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, मनहरण कौशिक, राकेश यादव, महेश ठाकुर, रोमहर्ष शर्मा, अमित यादव, संजीव पाल, बाबा खान, राजेश साहू, गोविन्द यादव, दिनेश यादव, असद खान, रमजान खान, रमाकांत साहू, गौरव सिंह ठाकुर, आशीष वर्मा, गोविन्द मानिकपुरी, संजू कौशिक, रहस सूर्यवंशी, भागवत श्रीवास, प्रताप वर्मा, एल.के. लड़िया, फूलचंद लहरे, वेद रात्रे, संतराम यादव, लोचन यादव, नरसिंघ वैष्णव, चंदन सूर्यवंशी, दल्लू कौशिक, दिलीप कश्यप, मनदीप, माखन अनंत, सोमेश चौहान, आशीष सिंह, केदार कौशिक, मुकेश घृतलहरे एवं वीरेंद्र घृतलहरे सहित युवा कांग्रेस के अक्षय नवरंग, सचिन भवानी, आकाश यादव, दौलत साहू, संतोष श्रीवास, नवीन साहू और सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

