वार्ड नंबर 14 पार्षद जल प्रभारी नागेंद्र जयसवाल ने नगर की जनता को दिया भरोसा
07-मई,2021
मनेन्द्रगढ़-{जनहित न्यूज़}
वार्ड नंबर 14 पार्षद जल प्रभारी नागेंद्र जयसवाल ने नगर की जनता को दिया भरोसा और कहा कि हसदेव नदी में पर्याप्त पानी है गर्मी के समय में जल की कोई कमी नहीं है नदी मे मनेंद्रगढ़ के लिए भरपूर पानी है कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में गलत बयान जारी करते हुए जनता को भ्रमित किया जलप्रभारी नागेंद्र जायसवाल ने सिरौली पहुंचकर नर्सरी हसदो एनीकेट लाई बांध के पास से जलविभाग की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा पेट्रोलिंग की गई, सरौली के पास गांव वालों ने 3 जगहो पर नदी को बोरियों और पत्थरों से बांध रखा था, जिसे खुलवाया गया, उनकी टीम ने यह कहा कि जिससे एनीकेट में प्रर्याप्त पानी आ रहा है,इस गर्मी में मनेंद्रगढ़ शहर वासियों को पानी की कोई किल्लत या तकलीफ नहीं होगी।

