रवींद्र नाथ टैगोर जयंती मातृ दिवस और महाराणा प्रताप जयंती पर ऑनलाइन शिक्षाप्रद आयोजन सम्पन्न
13-मई,2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस और महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में
शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान रायपुर , छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ऑनलाइन शिक्षाप्रद कार्यक्रम में पढकर मातृशक्ति का बखान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ममता सोनी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ . । संस्थान की अध्यक्ष महुआ मजूमदार ने अपने स्वागत उद्बोधन के पश्चात एक मधुर गीत की प्रस्तुति दी
पेंड्रा में प्रवास के समय ..गुरुदेव द्वारा रचित कविता फाकी पर ….
वरिष्ठ साहित्यकार उर्मिला देवी उर्मि का वक्तव्य अद्भुत रहा।
शुभम मजुमदार ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी
गुरुदेव के पेंड्रा प्रवास से सीख .. विषय पर
विशेष अतिथि
डॉक्टर आई डी आशिया
पूर्व, उप महा निदेशक , जी एस आई, भारत सरकार का उद्बोधन प्रेरक रहा
तरुण घोष की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी।
पेंड्रा प्रवास के प्रभाव से गुरुदेव द्वारा रचित साहित्य
विषय पर
मुख्य अतिथि
ललित शर्मा.. पुरातत्व वेत्ता इंडोलॉजीस्ट, रायपुर ने बहुत सारगर्भित उदबोधन दिया
।।
जाने माने पत्रकार मनोज राज ने गुरुदेव टैगोर की प्रेरणादायी कविता .. जहाँ चित्त निर्भय हो.. पेश की ।
एक महान संगीतकार और चित्रकार के रूप में गुरुदेव के योगदान को स्मरण किया गौतम राय पूर्व निदेशक जी एस आई ने ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष उदयभान चौहान ने देश के प्रथम स्वाधीनता सेनानी महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति और देश के लिए उनके बलिदान को नमन किया ।
जयपुर की गहना सिंह ने गुरुदेव की कविता को विशेष अंदाज में प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी ।
कार्यक्रम का देवी उर्मि ने इस कठिन कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार दवारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते रहने पर भी जोर दिया।


