कोनी रेतघाट में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस!
22-मई,2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
शहर से लगे अरपा नदी के कोनी रेत घाट पर मर्डर होने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार मृतक की हत्या हुई है, उसका नाम सत्येंद्र सिंह बताया जा रहा है। आज तडके सुबह तीन बजे से पांच बजे के बीच अज्ञात हत्यारों ने सत्येन्द्र सिंह की हत्या कर दी। मृतक रेत घाट में काम करता था और बिहार का रहने वाला था। घटनास्थल को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हत्यारों ने मृतक के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे जमीन पर गिराकर पत्थर या किसी भारी चीज से उसका सर कुचल दिया है। जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा और इसके पीछे मौजूद हत्या की वजह क्या थी..? इन दोनों ही बातों की अभी तक जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। बहरहाल, पुलिस पूरी गंभीरता से जांच के काम में लगी है और आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।*
22- मई 2021

