वेलफेयर ग्रुप ने महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन, भाप की मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर और मास्क, सैनिटाइजर नाश्ते के पैकेट किये वितरित
30-मई,2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्तियों के लिए संचालित हाफ-वे-होम कोनी में 90 महिला और 45 पुरुष हितग्राहियों को आज वेलफेयर ग्रुप बिलासपुर द्वारा राजू ठाकुर एवं रमेश अग्रवाल की शादी की सालगिरह के उपलक्ष में। इस संस्था को महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन, भाप की मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर और मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ सभी को नाश्ते के पैकेट दिए गए।
यह जानकारी संस्था के प्रमुख राकेश मिश्रा ने दी।
वेलफेयर ग्रुप बिलासपुर के सदस्य रमेश अग्रवाल प्रशांत मोकाशे, राकेश मिश्रा, विजय वर्मा, राजू ठाकुर संजीव शर्मा, मुकेश भारत मनोज शर्मा, हेमंत यादव द्वारा सामग्री का वितरण किया गया वहां के संचालक प्रमोद शर्मा, सरफराज और संस्था के स्टाफ उपस्थित थे।
वेलफेयर ग्रुप ने सब सामग्री कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रदाय की। संस्था ने ग्रुप के लिए आभार व्यक्त किया।



